तखतपुर: तखतपुर में धान घोटाला उजागर, 4,504 क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील, खपरी में जांच के दौरान हुआ खुलासा
शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी, तखतपुर में धान घोटाला उजागर,4,504 क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील तखतपुर के ग्राम खपरी में जांच के दौरान रघुबीर राइस मिल और बालकृष्ण फूड्स में धान की भारी अनियमितता सामने आई। एसडीएम नितिन तिवारी के नेतृत्व में हुई जांच में 4,504 क्विंटल धान कम पाया गया। 25.30 करोड़ रुपए के धान को जब्त कर दोनों राइस मिलों को सील हुई।