रामपुर: पुराने गंज में जर्जर बिजली के खंभे से मंडराया खतरा, हादसे का डर #jansamasya
Rampur, Rampur | Feb 1, 2026 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुराने गंज स्थित पंडित जी वाली गली के पास लगा 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का खंभा जर्जर होकर जड़ से गल चुका है। यह खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग से इसकी कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।