रामपुर: रविवार को अम्बेडकर पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Feb 1, 2026 रविवार को दोपहर तीन बजे अखिल भारतीय जाटव महासभा के तत्वाधान संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव पर अम्बेडकर पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह सागर, इस्लामिक स्कॉलर तारिक अब्दुल्ला सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।