जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में गुरुवार को 20 वर्षीय समुंद्री राजभर पुत्री शंभू राजभर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।