कलान: एसडीएम ने कलान में कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
कलान-शाहजहांपुर तहसील कलान की एसडीएम चित्र निर्वाल ने शुक्रवार को करीब 12 बजे को नगर पंचायत कलान के कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख भी देखे। एसडीएम ने विद्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है