कलान: उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल ने कलान थाने का किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए दिशा-निर्देश
दरअसल आज कलान उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल ने थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हवालात, मालखाना, बैरक, मेंस, अपराध रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला कांस्टेबल सविता और सीसीटीएनएस पर महिला कांस्टेबल मोनिका सागर मौजूद मिली।