नानपारा: नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति का शव पाया गया जिसकी पहचान गोंडा जिले के वजीरगंज के रहने वाले 50 वर्षीय हजीम के रूप में हुई है डॉक्टर संतोष वर्मा ने बताया बीते सोमवार 6:00 बजे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अस्पताल से भाग गया था मंगलवार को शाम 5:00 बजे शव पाया गया।