चकाई: चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के बसबूटी मोड़ पर ईट लदे ट्रक की खड़े ट्रक से हुई टक्कर, एक की मौत
Chakai, Jamui | Jul 20, 2025 रविवार सुबह चार बजे बिहार शरीफ से देवघर जा रहा ईट लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक और उपचालक दोनों ट्रक में फंस गए। चंद्रमंडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपचालक को बचा लिया।