गोविंदपुर: गोविंदपुर थाना के बागसुमा गांव में गड्ढे में तैरता मिला शव, हत्या की आशंका
बागसुमा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के एक गड्ढे में मंगलवार की सुबह 8 बजे तैरता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लगभग 38 वर्षीय विजय कुंभकार के रूप में हुई है, जो बागसुमा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।