अन्ता: अंता विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया 13वें राउंड में भी आगे चल रहे हैं
Antah, Baran | Nov 14, 2025 अंता विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया 13वें राउंड में आगे चल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद जैन भाया को 13वें राउंड में 47577 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 35503 तथा निर्दलीय नरेश मीणा को 37304 मत मिले।