भीलवाड़ा। शहर के पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित प्राचीन श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी व साथी युवाओं ने समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश करते हुए लावारिस 21 जनों की अस्थियां पंडित अशोक व्यास व टीम द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर गंगाजी में विसर्जित की ताकि दिवंगत आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति हो सके।