पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार मंगलवार रात करीब 8बजे अपने घर से बारात जाने के लिए निकले थे तभी घात लगाये बैठे किसी युवक ने कुल्हाड़ी से युवक के सिर पर वार कर दिया और कुल्हाड़ी युवक के सिर में फंस गई।गंभीर हालत में परिवार के लोगो ने उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है