ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उधवन गांव में सगे भाइयों पर किशोर को पीटने का आरोप लगा है, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गाँव के रहने वाले 16 वर्षीय शोभित पटेल ने बताया कि, शनिवार को मामूली बात पर गाँव के ही रहने वाले सगे भाइयों ने लात घूंसे व लोहे के कड़े से उसे मारा पीटा।जिससे उसके सिर में चोटें आई है।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।