गिर्वा: उदयपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 259 अपराधियों को गिरफ्तार किया
Girwa, Udaipur | Dec 18, 2025 एरिया डोमिनेंस अभियान में 259 अपराधी गिरफ्तार उदयपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत गुरुवार अलसुबह जिलेभर में 710 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर 259 अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आईजी गौरव श्रीवास्तव व एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर की गई। अभियान में 102 टीमों और 446 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।