नैनपुर: जिले में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, कान्हा नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा ठंड
जिले में दिसंबर के बाद अब जनवरी में भी ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान मे बीते दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान 7.6 डिग्री तक पहुंचे गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर बह् रही जेट स्ट्रीम हवाएं इस भीषण ठंड की मुख्य वजह है। आने वाले दिनों में भी ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है।