मनेर: महिनावा में खेत में बिक रही शराब का विरोध करने पर विक्रेताओं ने युवक को धारदार हथियार से किया घायल
Maner, Patna | Mar 11, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनावा गांव स्थित अपने खेत में बिक रहे शराब का विरोध करने पर शराब विक्रेताओं ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए धारदार हथियार से वार कर लहू लुहान कर दिया। घायल युवक पंकज कुमार के रूप में बताया जा रहा है। मामला बुधवार की शाम 4:35 के करीब की है।