जलालगढ़: रात में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया
तेज हवा के कारण पेड़ों से कच्चे फल गिर गए, जबकि ओलों की मार से फलों पर दाग लग गए और कई जगह फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।किसानों के अनुसार ऐसे में इस नुकसान से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। बागानों में गिरे फलों को देखकर किसानों में मायूसी छाई हुई है।