बीसलपुर: हाथरस हादसे में बिलसंडा क्षेत्र की एक छात्रा की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
बिलसंडा क्षेत्र के चरखौला गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद व उनकी पत्नी ललिता देवी और बेटी पायल 13 वर्ष भी सत्संग में शामिल होने गई थी सत्संग में कल दोपहर अचानक भगदड़ मच गई थी जिसमें पायल की हादसे में मौत हो गई तो वही उसकी मां ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय प्रशासन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है