दुमका के कुमड़ाबाद की रहने वाली सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब परीक्षा फल जारी होते ही सुदीपा के परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर हैं, जबकि मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं।