ई रिक्शा अनियंत्रित होकर मानपुर के पास सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, बताया जाता है कि अपने परिवार के साथ मानपुर के लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया।