आरा: नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी,जांच में जुटी पुलिस
Arrah, Bhojpur | Aug 18, 2024 भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। जख्मी किशोर को गोली पेट में लगी है। गोली लगते ही किशोर खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरा। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन–फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।