मधुबनी एसपी ने रविवार दिन के 12:00 बजे विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया कि, मधुबनी जिला अंतर्गत मधुबनी पुलिस में 24 घंटा के अंदर की गई कार्रवाई में 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 546 लीटर देशी/विदेशी शराब एवं चार मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। 197 वाहनों से ₹3,66,000 की राजस्व भी प्राप्ति की गई है। साथ में 21 वारंट मामला का भी निष्पादन किया गया है।