धरियावद: धरियावद सीओ सर्कल पुलिस की कार्रवाई में तीन थानों ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के सख्त निर्देशों के तहत फरार आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करना है,ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। इसी क्रम में धरियावद सीओ सर्कल के पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के आदेशों की पालना की गई।