बिश्रामपुर: रामनवमी पर सिंगसिगी में भव्य भोजपुरी दुगोला-चैता कार्यक्रम का आयोजन
रामनवमी पूजा महोत्सव के मौके पर विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सिंगसिगी में शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे भव्य भोजपुरी दुगोला - चैता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा राजनेता सह बसपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह व समाजसेवी पिंटू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।