कानपुर: बीमारी से परेशान नवी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिधनू में बीमारी से परेशान 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को छात्र के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा की सुसाइड के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।