नानपारा: नवाबगंज में गुमटी से टकराई अनियंत्रित कार, 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, इलाज जारी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नूरी चौराहा पर शनिवार शाम एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे रखी गुमटी से टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान बनकसही निवासी जन्नन (50 वर्ष) और नंदलाल (50 वर्ष), सती जोर निवासी लड्डुन (58 वर्ष), चंनगहवा निवासी बब्बन (55 वर्ष) और बैदवरना नवाबगंज निवासी सोहराब 50 के रूप हुई