सीतापुर: कोतवाली देहात इलाके में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शहरोई गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में सन्दिग्ध अवस्था के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले व्यक्ति को जिला अस्पताल सीतापुर लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस तहकीकात में जुटी है।