सफीपुर: प्राथमिक विद्यालय मेथी टीकुर में डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश
Safipur, Unnao | Apr 1, 2024 माखी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेथी टीकुर में जिला अधिकारी गौरांग राठी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पढ़ाई के विषय में एक-एक कर बच्चों से सवाल पूछे और उनके पास जा कर सवालों के जवाब को सुना। उन्होने बच्चों को और मेहनत करने के लिए कहा। साथ ही कमियां सुधारने को लेकर दिशानिर्देश दिए।