अनूपगढ़ जिले कि बहाली की मांग सरकार से लगातार की जा रही है। आज बुधवार सुबह 10 बजे भीम आर्मी के द्वारा एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुरेश राव को ज्ञापन सौंपकर अनूपगढ़ जिले को बहाल करने की मांग की है। तहसील अध्यक्ष ताराचंद ने बताया कि अनूपगढ़ क्षेत्र वर्तमान में जिला श्रीगंगानगर में आता है, जिला मुख्यालय की दुरी अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।