भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके के रहने वाले सर्राफा व्यापारी और बीजेपी में मुखर्जी मंडल अध्यक्ष ऋषभबंसल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मकान विवाद को लेकर एक परिवार ने ऋषभ बंसल के सिर पर तीसरी मंजिल से पत्थर मारा था। जिसके बाद ऋषभ का इलाज जयपुर में चल रहा था।