धोरैया: धोबिया गांव के पास तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, मायागंज भागलपुर रेफर
Dhuraiya, Banka | Mar 26, 2026 धोबिया के समीप एक तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया.गुरूवार की दोपहर करीब 3 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जख्मी युवक की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरकोल गांव निवासी मस्तान सिंह के रूप में हुई है.