बक्सर: थर्मल पावर प्लांट के किसानों पर लाठी चार्ज की बक्सर सदर विधायक संजय तिवारी ने की घोर निंदा
Buxar, Buxar | Mar 25, 2024 सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने चौसा थर्मल पावर प्लांट के समक्ष प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठी चार्ज की घोर निंदा की है और यह कहा है कि प्रशासन में यह बिल्कुल ही अन्याय किया है. साथ ही उन्होंने यह कहा कि वह किसानों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए ले जाना चाह रहे थे, लेकिन किसानों ने इससे मना कर दिया.