बेगूसराय: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित, 215 अभ्यर्थी मेधा सूची के लिए योग्य घोषित
होमगार्ड भर्ती के लिये शरीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार को हर्ल मैदान में आयोजित किया गया. जहां 1,400 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था. इनमें 927 अभ्यर्थी शामिल हुए. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे होमगार्ड कमांडेंट अखिलेश कुमार ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि 1,600 मीटर की दौर में 305 अभ्यर्थी सफल हुए.