गुलाबगंज: गुलाबगंज में जल निगम के अधिकारियों का भ्रमण, पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द होगा शुरू, दूर होगी पानी की परेशानी
गुलाबगंज और गुलरखेड़ी सहित आसपास के अन्य जगहों पर पेयजल की समस्या लगातार कई वर्षों से यहां के रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन यादव ने बताया की रविवार शाम 4 बजे विधायक मुकेश टंडन के निर्देश पर जल निगम के अधिकारियों ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां पाइपलाइन बिछाई जाएगी।