सुल्तानपुर: सुलतानपुर के गुप्तारगंज में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सुलतानपुर। जनपद के गुप्तारगंज बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय मेला धूमधाम से जारी है। मध्यरात्रि को कस्बे के पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, जहां जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और माहौल भक्तिमय हो उठा। इस बार महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ होने के कारण विशेष आकर्षण देखने को मिला।