समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन प्रक्रिया में क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजीयन पोर्टल का सर्वर लगातार धीमा चलने के कारण किसानों का पंजीयन समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक क्षेत्र के मात्र लगभग 20 प्रतिशत किसानों का ही पंजीयन हो सका है, जबकि पंजीयन की