सफीपुर: मवई गांव के पास सरसों के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव, पुलिस ने शव पीएम हेतु भेजा
Safipur, Unnao | Mar 2, 2024 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव निवासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरसों के खेत में मिला। मृतक का नाम मनोज पुत्र सुंदर है। वहीं युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया है व रिपोर्ट आने बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।