सफीपुर: हरदोई-उन्नाव रोड स्थित नवनिर्मित राशन भवन का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Safipur, Unnao | Mar 2, 2024 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव रोड पर ग्राम पंचायत सफीपुर ग्रामीण के नवनिर्मित उचित दर भवन का ब्लॉक प्रमुख रमेश रावत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर, सफीपुर एसडीएम नवीन चंद और छोटे लाल राशन दुकान संचालक रामनारायण चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।