हरदोई: फोन पे पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नाम पर युवक द्वारा 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला,CCTV वीडियो आया सामने
Hardoi, Hardoi | Jul 12, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के लालपालपुर चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान पर अज्ञात युवक द्वारा फोन पे पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नाम पर 30 हजार की धोखाधड़ी करने का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है।पुलिस CCTV वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।सुरसा थाना क्षेत्र के उम्मरपुरवा निवासी सुनील कुमार राठौर की लालपालपुर चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है।