हरदोई: मोहिउद्दीनपुर मजरा कमालपुर में पंचायत भवन में बैठे-बैठे हुई सफाई कर्मी की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Jul 12, 2024 बेहटा गोकुल थाने के रामनगरिया निवासी 55 वर्षीय रामऔतार पुत्र बुद्धा पंचायती राज के तहत सफाई कर्मी था।और मोहिउद्दीनपुर मजरा कमालपुर में उसकी तैनाती थी।राम औतार आज अपनी ड्यूटी पर पहुंचा और साफ-सफाई करने के बाद वहीं पंचायत भवन में जा कर बैठ गया,पहले तो लोगो ने समझा कि वह सुस्ता रहा है।लेकिन काफी देर बाद भी उसकी तरफ से कोई हरकत न होने पर देखा गया तो वह लुढ़क गया।