कोईलवर: कोईलवर सीआरपीएफ के रैप हेड क्वार्टर में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
गुरुवार को कोईलवर सीआरपीएफ के रैप हेडक्वार्टर में बाल दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूल के सैकड़ो बच्चों के बीच एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया