अकबरपुर: अकबरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई में 140 लीटर से अधिक देशी महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
गुरुवार को 10:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे मामले में तस्कर मौके से फरार हो गया।था