गाज़ियाबाद: मोदीनगर में ई-रिक्शा चालक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, जंगल में ले जाकर की पिटाई, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
मोदीनगर में एक ई-रिक्शा चालक पर महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता ने मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक कॉलोनी में मेड का काम करने वाली महिला अपने घर जाने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर के सामने से ई-रिक्शा में बैठी थी।