हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Jul 12, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आगामी वृक्षारोपण हेतु पौधों का उठान सुनिश्चित करें।वृक्षारोपण की तैयारियों का सत्यापन करा लिया जाये।विद्यालय परिसरों में स्थान उपलब्धता की दशा में अशोक के पौधे लगवाएं।कृषि विभाग सहजन के पौधे लगवाए।