कानपुर: कानपुर पुलिस की अनोखी पहल, रात्रि गश्त में अब थानेदारों के साथ चलेंगे व्यापारी और नागरिक
कानपुर पुलिस ने सार्वजनिक भागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। पुलिस ने बुधवार 3 बजे जानकारी देते हुए बताया आज से शहर के 50 थानों के थानेदार रात्रि गश्त के दौरान अपने क्षेत्र के दो सम्मानित व्यापारियों या नागरिकों को साथ लेकर पेट्रोलिंग करेंगे। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को पुलिस के कामकाज से सीधे रू-ब-रू कराना है।