सासाराम: करगहर मोड़ पर एक ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, बाल -बाल बचे ड्राइवर व खलासी
Sasaram, Rohtas | Mar 20, 2024 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ पर एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गई जिसमें ड्राइवर तथा खलासी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम के यातायात थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह घटना आज सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है।