बरहज: सतराव पिपराबेनी गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग, फसल जलकर हुई राख
Barhaj, Deoria | Apr 20, 2024 बरहज तहसील क्षेत्र में सतराव पिपराबेनी गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दमकल विभाग को फोन लगाया गया, लेकिन फोन नहीं लगा।