सासाराम: तिलेश्वर नाथ धाम तकिया का सासाराम सदर एसडीपीओ व नगर थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेला को लेकर सासाराम तकिया तिलेश्वर नाथ धाम का सासाराम सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार व सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान सासाराम सदर एसडीपीओ ने कमेटी के अध्यक्ष, सचिन व महामंत्री को बुलाकर कई दिशा निर्देश भी दिए।