पलवल: बृज के फाग, रसिया, फूलों की होली और चंदन तिलक की महक ने होली मिलन समारोह को यादगार बनाया
Palwal, Palwal | Mar 7, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला के उपमंडल होडल में स्थित चिराग पैलेस में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम होडल बलिना भी मौजूद रहीं। होली मिलन समारोह बृज के फाग, रसिया सहित फूलों व चंदन तिलक की महक के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारो