बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Baghpat, Bagpat | May 30, 2025 शुक्रवार को करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र की एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्वजन को घटना का पता चला। स्वजन ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर महिला का उपचार चल रहा है।